lovers: युवक को शादीशुदा महिला से इश्क फरमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों की पिटाई से अस्पताल पहुंचा प्रेमी
lovers: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां से शख्स को
इश्क फरमाना महंगा पड़ गया। महिला के बुलावे पर प्रेमी उसके घर पहुंच गया।
लेकिन जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
फिर दोनों को बांधकर जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर
पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। वहीं हालत गंभीर होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती
कराया। सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया।
ये घटना बारा सगवर थाना क्षेत्र का है। एक गांव की शादीशुदा महिला का
पड़ोसी गांव के अविवाहित युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
गुरुवार देर रात महिला के बुलाने पर युवक उसके घर पहुंच गया।
कुछ देर बाद ही इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया
गया महिला व युवक को बांधकर ग्रामीणों ने जमकर पीटा।
वायरल वीडियो में युवक ग्रामीणों से हाथ जोड़कर रिहाई की भीख मांगता दिख रहा है,
लेकिन ग्रामीण उसे पीट रहे हैं। युवक के अचेत होने के बाद पहुंची पुलिस ने
ग्रामीणों के बंधन से दोनों को छुड़ाया और युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
गढ़ेवा गांव निवासी युवक ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव निवासी
अरुण कुमार, गेंदालाल, विजय पाल और सुरेश ने मारपीट कर उस पर जान लेवा हमला कर
जख्मी कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर
आरोपितों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है विवाहित महिला का पति तेलंगाना
हैदराबाद में एक होटल में काम करता और महिला के दो बेटे भी हैं।
बारासगवर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि प्रेमी युगल को पीटने के दो
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है।
