Marriage: शादी के स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी जयमाला, सब रह गए हैरान, फिर..

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: शादी के स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी जयमाला, सब रह गए हैरान, फिर..

marriage:कहानी फिल्मी नहीं, बल्कि हकीकत है। छह फरवरी को कौशांबी के चरवा क्षेत्र के

एक गांव में शादी (marriage) के दौरान युवती ने दूल्हे के सामने ही अपने प्रेमी के गले में जयमाला डालकर

- Advertisement -
- Advertisement -

सबको चौंका दिया। सब हैरान थे कि यह क्या हुआ। शादी (marriage) समारोह में हंगामा हुआ।

मारपीट की नौबत बनी। दूसरे दिन शाम को विदाई हुई तो युवती ससुराल से भाग निकली।

अगले दिन नाराज दूल्हा शादी (marriage) में मिला सारा सामान लादकर गांव पहुंचा।

सारा सामान प्रेमी के घर रख दिया। इसके बाद प्रेमी को आश्वस्त किया कि वह दुल्हन को अपने पास रखे।

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी (marriage) छह फरवरी को थी। दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर आया।रात करीब 11 बजे बारात द्वारचार के लिए

पहुंची। द्वारचार के बाद स्टेज पर जयमाला के लिए दूल्हा व दुल्हन पहुंचे।

युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। इसकी भनक घरवालों को थी, लेकिन शादी  (marriage) हो रही थी,

इसलिए परिजन किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका में नहीं थे। दूल्हा वरमाला लिए खड़ा था,

लेकिन दुल्हन ने प्रेमी के ही गले में जय माला डाल दी। यह नजारा देख सब अवाक रह गए।

क्या घर वाले, क्या बाराती। पहले तो लोग समझ ही नहीं सके कि आखिर हुआ क्या।

इसके बाद घराती व बाराती भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत बन गई।

घर वालों ने किसी तरह बारातियों को मनाया। सात फरवरी को देर शाम तक पंचायत के बाद

दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया। दुल्हन ससुराल पहुंची।

रात में मौका पाते ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली और उसके घर पहुंच गई।

इसकी जानकारी होते ही अगले दिन नाराज दूल्हा शादी में मिला सारा सामान लादकर गांव पहुंचा।

सारा सामान प्रेमी के घर रखा और उसे आश्वस्त किया कि वह दुल्हन को अपने पास रखे।

युवती के परिजनों ने भी इसका कोई प्रतिवाद नहीं किया। चरवा और कोखराज थाना पुलिस को इसकी पूरी जानकारी

है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। सूचना यही है कि तीनों पक्ष संतुष्ट हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...