अब बिना Driving License के चला सकेंगे स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार! मिल गई बड़ी राहत
Driving License: अब तक कोई भी गाड़ी चलाने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस जेब में होना जरूरी है.
इसके बिना यदि आप कोई भी गाड़ी चाहे फिर वो स्कूटर हो, कार हो या मोटसाइकिल,
चलाते मिले तो पुलिस आप पर भारी जुर्माना लगा सकती है. ऐसे में आपको यदि खबर मिले कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के
भी अब आप गाड़ी चला सकते हैं तो कैसा रहेगा. चौंकिए मत ये बात बिल्कुल ठीक है
अब आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) को अपने साथ रखे भी कार चला सकते हैं.
अब आपको हर समय अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस रखने की कोई जरूरत नहीं है.
आप इसके लिए डिजिलॉकर का इस्तेमाल कर सकते हैं. डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अब
डिजिलॉकर की सुविधा दी है. इसमें आप लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन जैसे कई महत्वपूर्ण पेपरों की सॉफ्ट कॉपी रख
सकते हैं जो सभी जगह मान्य है. इसे दिखाने के बाद आप पर कोई भी जुर्माना या कार्रवाई नहीं होगी.
चलाते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर तो…
यदि आप इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हैं तो आपको केवल लर्नर्स लाइसेंस की जरूरत है,
हालांकि इसमें नॉन गियर्ड लाइसेंस के साथ आप ड्राइव कर सकते हैं.
अन्य किसी गाड़ी को ड्राइव करने के दौरान आपके पास टू व्हीलर या फिर फोर व्हीलर का लाइसेंस होना जरूरी है.
जिसमें मोटरसाइकिल विद् गियर और लाइट मोटर व्हीकल का लाइसेंस शामिल है.
लाइसेंस न होने पर क्या होगा
यदि आपके पास लाइसेंस मौजूद ही नहीं है तो आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं.
यदि लाइसेंस बिना बनवाए आप गाड़ी चला रहे हैं तो पुलिस आपकी गाड़ी को जब्त कर सकती है,
साथ ही आप पर 2 हजार से 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
वहीं यदि आपके पास लाइसेंस है और आप उसे अपने साथ लेकर नहीं चल रहे हैं
तो आप डिजिलॉकर की मदद से उसकी सॉफ्ट कॉपी अपने साथ रख सकते हैं.
किसी भी पुलिसकर्मी के लाइसेंस मांगने पर सॉफ्ट कॉपी दिखाने के बाद आप पर किसी भी तरह का कोई चालान नहीं होगा.
