marriage:शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, विदाई के बाद निकली दूल्हे की अर्थी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

marriage:शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, विदाई के बाद निकली दूल्हे की अर्थी

marriage: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

मंगलवार को शादी कर युवक दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

रस्में पूरी की जा रही थीं कि अचानक पता चला कि दूल्हे ने फांसी लगा ली है।

परिजन और रिश्तेदार भागकर मौके पर पहुंचे और उसे फांसी के फंदे से निकालकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही घंटे में सुहाग उजड़ने से दुल्हन अलग बदहवास हो गई।

ये घटना करमा के बलापुर का है। रामराज साहू के बीस वर्षीय बेटे नागेश की सोमवार को घूरपुर के एक

गेस्ट हाउस में शादी हुई। मंगलवार को बाराती दुल्हन लेकर घर पहुंचे तो घर में खुशी का माहौल चल रहा था।

दुल्हन के आगमन से परिवार के लोग तरह तरह के सुंदर सपने संजो रहे थे।

इसी बीच किसी ने सूचना दी कि युवक ने छीतूपुर के पास बने अपने मकान में फांसी लगा ली है।

यह सुनते ही परिवार के लोगों सहित विवाह में शामिल होने आए रिश्तेदारों के होश उड़ गए।

लोग मौके पर पहुंचे। युवक को फंदे से उतारा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

जिस घर मे नई दुल्हन आने की खुशी में कई दिन से जश्न चल रहा था,

दुल्हन के आने के कुछ घंटे के अंदर ही पूरा माहौल गम में बदल गया।

भीड़ में इसी बात की चर्चा थी कि ऐसा क्या हो गया कि विवाह होते ही युवक ने मौत को गले लगा लिया।

मृत युवक छीतूपुर के पास बने अपने मकान में किराने की दुकान चलाता था।

करमा चौकी पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार किया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related