Marriage:बारात में अचानक पहुंची युवती का जबरदस्त हंगामा, बड़े की जगह छोटे भाई को बनाना पड़ा दूल्हनिया, जानें क्या है पूरा मामला
marriage: संभल में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र से अलीगढ़ जा रही बारात में दिल्ली से अचानक पहुंची एक युवती ने
जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया। उसने दूल्हा बने युवक को अपना प्रेमी बताया।
कहा कि उसने पांच साल पहले ही प्रेम विवाह भी कर लिया है। दिल्ली में उसी के साथ रहता भी है।
घंटों चली पंचायत के बाद बड़े की जगह छोटे भाई को सेहरा बांधकर
दूल्हा बनाया गया और बारात अलीगढ़ के लिए रवाना की गई।
संभल के गुन्नौर के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी अलीगढ़ की युवती से तय हुई थी।
बुधवार की सुबह बारात निकलने की तैयारियां चल ही रही थी कि दिल्ली से एक युवती पहुंच गई।
युवती ने हंगामा शुरू कर दिया और बताया कि पांच वर्ष पहले उसने दिल्ली में उसके साथ प्रेम विवाह किया था।
युवक दिल्ली में उसके साथ ही रहता था। परिजनों ने हंगामा कर रही युवती को किसी तरह समझा कर शांत किया गया।
मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बैठी। अलीगढ़ में जिस युवती के यहां बारात जानी थी,
उन्हें भी मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई।
वहां भी सभी तैयारियां कर ली गई थीं। बारात की अगवानी के लिए लोग इंतजार कर रहे थे।
ऐसे में फैसला हुआ कि बारात तो जाएगी लेकिन बड़े की जगह उसके छोटे भाई से शादी (marriage) होगी।
पंचायत के फैसले के बाद युवक के छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बारात अलीगढ़ भेज दी गई।
कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि जिस लड़के की बारात निकलने वाली थी, उसे कोतवाली बुलाया गया था।
लड़के को दूसरी शादी से रोकते हुए दिल्ली से आई युवती के साथ भेज दिया गया।
लड़के के छोटे भाई से अलीगढ़ में शादी (marriage) कराई जा रही है।
