CNG-Electric के बाद अब गोबर ईंधन से चलेंगे वाहन, पेट्रोल डीजल की नहीं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

CNG-Electric के बाद अब गोबर ईंधन से चलेंगे वाहन, पेट्रोल डीजल की नहीं

electric: रोजाना बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और पॅाल्यूशन (pollution)की वजह से आम जनता परेशान हो

गई है. समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicle)को बढ़ावा दिया गया.

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन ताजा खबर के मुताबिक अब देश इनसे भी बहुत आगे निकल चुका है.

जानकारी के मुताबिक कुछ समय बाद देश में गाय के गोबर से भी वाहन (vehicles made of cow dung)चलते

दिखाई देंगे. इसके लिए प्लांट की शुरुआत हो चुकी है. बताया जा रहा है

कि इससे न सिर्फ कारें चलेंगी. बल्कि ट्रैक्टर भी खेत में काम करने के लिए इस ईंधन का उपयोग किया जा सकता है..

सीएनजी था विकल्प

आपको बता दें कि बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों के बाद देश में सीएनजी को विकल्प के रूप में पेश किया गया.

लेकिन अब सीएनजी के दाम भी आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं.

साथ ही इलेक्ट्रिक (electric) वाहन अभी इतने महंगे हैं कि कॅामन मैन के खरीदना बजट में नहीं है.

इसलिए अब सरकार वैकल्पिक ईंधन की और कदम बढा रही है.

जिसमें ग्रीन हाईड्रोजन के बाद अब गोबर के ईंधन से भी वाहनों को चलाने के लिए कवायद शुरू की गई है.

हालांकि मार्केट ये वाहन कब तक आएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.

सस्ता पड़ेगा ये ईंधन

जानकारी के मुताबिक मेकिंग इंडिया के तहत गाय के गोबर से वाहनों को चलाने की कवायद शुरु कर दी गई है.

यही नहीं बिहार में इसके लिए प्लांट का काम शुरु कर दिया गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक सीबीजी गैस को बनाने के

लिए गाय-भैंस के गोबर के अलावा पुआल, मुर्गी फार्म के अपशिष्ट पदार्थ व कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा.

सरकार का मानना है कि यह जहां बेहद सस्ता पड़ेगा वहीं इसके द्वाारा संचालित

वाहन बेहद सस्ते होंगे. जो आम आदमी भी वहन कर सकेंगे.

प्लांट का हुआ टेंडर

आपको बता दें कि सिटीजन केयर ग्रुप और इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड

(Citizen Care Group and Indian Oil Corporation Limited)के बीच समझौते पर हस्ताक्षर भी हो गए हैं.

प्लांट के अधिकारियों के मुताबिक बहुत जल्द प्लांट से गैस निकलना शुरू हो जाएगा. बताया जा रहा है

कि गाय के गोबर से बनने वाले ईंधन से वाहनों को संचालित किया जाएगा.

हालांकि कब तक इस ईंधन से चलने वाले वाहनों की आमद होगी. इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related