tata: टाटा के इस शेयर में दिख सकता है दम, पिछले एक महीने से आया उछाल, ये है टारगेट प्राइज
tata: शेयर बाजार में कई शेयर लिस्टेड हैं. इनमें कई बड़ी कंपनियां हैं तो कई छोटी कंपनियां भी शामिल हैं.
वहीं पिछले एक महीने से एक शेयर में तेजी देखने को मिली है.
धीरे-धीरे ये शेयर ऊपर की तरफ जा रहा है और अपने 52 वीक लो प्राइज से भी शेयर काफी ऊपर जा चुका है.
इस बीच इस शेयर को लेकर टारगेट प्राइज भी सामने आया है.
टाटा (tata) स्टील
हम जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम Tata Steel है.
टाटा स्टील शेयर में पिछले एक महीने से काफी तेजी देखने को मिली है.
23 दिसंबर 2022 को जहां टाटा (tata) स्टील का क्लोजिंग प्राइज करीब 102 रुपये था वहीं अब शेयर 17 जनवरी
2023 तक 120 रुपये तक भी पहुंच चुका है. इसके साथ ही शेयर अपने 52 वीक हाई की तरफ बढ़ रहा है.
टाटा (tata) स्टील प्राइज
एनएसई पर टाटा स्टील का 52 वीक लो प्राइज 82.70 रुपये रहा है.
वहीं इसका 52 वीक हाई प्राइज 138.67 रुपये है. इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने हाल ही में
कंपनी पर अपनी होल्ड रेटिंग को 150 रुपये के टारगेट प्राइज के साथ खरीदने के लिए अपग्रेड किया है,
जिसका मतलब है कि मौजूदा बाजार मूल्य से 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की संभावना है.
टाटा (tata) स्टील टारगेट
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि लगभग एक साल के सतर्क दृष्टिकोण के बाद हम भारत की मेटल पर पॉजिटिव हो
गए. चीन ने कोविड -19 नीति को कम करना शुरू कर दिया और अपने प्रॉपर्टी सेक्टर का सपोर्ट किया है.
