Weather: UP में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, अगले तीन दिन जबरजस्त ठंड रहने का अनुमान.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather: UP में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, अगले तीन दिन जबरजस्त ठंड रहने का अनुमान..

Weather: मौसम विभाग ने सोमवार से पश्चिमी यूपी में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

अगले तीन दिन प्रदेश के कई अंचलों में सुबह व रात में कहीं बहुत घना तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

कुछेक स्थानों पर दिन में धूप नहीं निकलेगी। शुक्रवार की रात सबसे ठण्डा स्थान इटावा रहा

जहां पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दरम्यान सर्द हवा के साथ दिन व रात के

तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पारे में गिरावट के साथ सर्दी का असर और बढ़ेगा।

पिछले दो दिन पश्चिम विक्षोभ के चलते बदली और हल्की बारिश की वजह से दिन व रात के तापमान बढ़े रहे

मगर अब सर्द हवा के साथ पारे में गिरावट का सिलसिला फिर शुरू हो गया है।

उत्तराखण्ड में बारिश व बर्फबारी के बाद उत्तर प्रदेश में सर्दी अब और सितम ढाएगी।

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश व बौछारों के बाद मौसम साफ तो हुआ

मगर सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। शनिवार को लखनऊ के अलावा कई मण्डलों में कई दिनों के बाद अच्छी धूप निकली।

लम्बे समय बाद लोगों ने गुनगुनी धूप का मजा लिया। मगर दोपहर होते-होते सर्द हवा चलने लगी।

शाम को पारे में गिरावट के साथ गलन और ठिठुरन भरी सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया।

शुक्रवार की रात बहुत घने कोहरे की वजह से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और फुर्सतगंज में दृश्यता यानि

विजिबिलिट 500 मीटर रही। घने कोहरे की वजह से 500 मीटर से आगे

कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। इस वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतें पेश आयीं।

नए साल के साथ ही यूपी में कड़ाके की सर्दी का जो सितम शुरू हुआ था वह धूप खिलने से कुछ राहत दे गया।

लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीतलहर का एक और दौर

आने की आशंका जताई गई है। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15-16 जनवरी से फिर कड़ाके की ठण्ड पड़ेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में

छिटपुट से हल्की बारिश या बर्फबारी और आस-पास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

15 जनवरी के बाद ठंड इस सत्र में अपने चरम पर होगी। रात का तापमान छह और दिन

का 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...