housing scheme/खुशखबरी :PM आवास योजना के तहत 38862 गरीबों को मिलेगा घर, ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

housing scheme/खुशखबरी :PM आवास योजना के तहत 38862 गरीबों को मिलेगा घर, ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम…

housing scheme: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबे वक्त से अपने घर का सपना देख रहे गरीबों के लिए

अच्छी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को जिले में 38862 घर जल्दी मिलेंगे.

- Advertisement -
- Advertisement -

शासन ने लक्ष्य के मुताबिक आवास स्वीकृत कर दिए हैं लेकिन अभी 5859 आवास का बजट नहीं आया है

जिसके लिए दस्तावेज भेजे जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा 5080 घर कोरांव में स्वीकृत हुए हैं.

अपने घर के सपने को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों ने लंबे समय से आवेदन किया था

लेकिन बजट की कमी के चलते अभी तक उनको अपना घर नहीं मिल पाया था,

लेकिन ग्राम विकास अभिकरण की तरफ से पत्रावली निकालकर पात्रों का चयन किया गया

और उनके दस्तावेजों की जांच की गई जिसमें 38862 ऐसे लोग

पाए गए जिन्हें इस बार उनके आवास आवंटित किए जाने हैं.

शासन ने भी सभी दस्तावेजों के आधार पर उनके आवास के लिए सहमति दे दी है.

पात्रों के खाते में आवास योजना (housing scheme) के तहत जल्द पैसा भेज दिया जाएगा.

अभी 5859 आवास का बजट नहीं भेजा गया है जिसे अगली किस्त में जारी कर दिया जाएगा.

भीषण ठंड में गरीबों को उनके घर की छत मिलेगी इस बात को लेकर आवेदन करने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

पीएम अवास योजना के तहक सरकार मैदानी इलाकों में घर बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये देती है.

वहीं, पहाड़ी इलाके में इस स्कीम के तहत घर बनाने के लिए एक लाख 30 हजार रुपये सरकार की तरफ से मिलते हैं.

सरकार ने इस स्कीम के लिए पात्रता तय की है. पीएम आवास योजना का लाभ उन नागरिकों को ही मिलता है,

जिनके घर पक्के नहीं होते हैं. इस स्कीम के तहत जब लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जाती है,

तो आवेदकों की पूरी जांच की जाती है. इस स्कीम का लाभ लेने के

पास मोटर युक्त दुपहिया या तिपहिया वाहन नहीं होना चाहिए.

पीएम आवास योजना

ग्रामीण पीएम आवास योजना (housing scheme) ग्रामीण की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के

लिए https://awaassoft.nic.in/netiay/AdvanceSearch.aspx पर क्लिक कर सकते हैं.

इस लिंक पर क्लिक कर आप सीधे सर्च मेन्यू में पहुंच जाएंगे. यहां आपको पूछी गई

सभी जानकारियां जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक आदि भरना होगा. इसके बाद आप लिस्ट में अपना चेक कर पाएंगे.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...