CBSE ने शुरू किया ईको एनवायरमेंट में ग्रीन स्किल, दिलाएंगे ग्रीन जॉब्स
CBSE: कानपुर में सीबीएसई ने ग्रीन स्किल को बढ़ावा देने के लिए गंभीर अभियान की शुरुआत की है।
इसमें देशभर के संबद्ध स्कूलों से पांच-पांच छात्रों को जोड़ा जाएगा जो अपने विचारों व प्रयासों से ऐसी
स्किल डेवलप करेंगे जो वर्तमान की तकनीक को ग्रीन टेक्नोलॉजी में बदल सके।
ऐसा इसलिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके और लोगों को ग्रीन जॉब्स दिए जा सकें।
बोर्ड का मानना है कि अभी से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसी दिशा दी जाए
जो वर्तमान को संवारने के साथ भविष्य को बेहतर बना सके। ग्रीन कौशल से ऐसी तकनीक विकसित करने में
सफलता हासिल की जाए जिससे वातावरण व पर्यावरण को नुकसान कम से कम हो या न हो।
ग्लोबल लीडर्स करेंगे मोटीवेट जिन युवाओं को पंजीकृत किया जाएगा उन्हें ग्लोबल लीडर्स मोटीवेट करेंगे।
यह ग्लोबल लीडर्स ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ हर क्षेत्र में ग्रीन कौशल के माध्यम से खोज करने के लिए
प्रेरित करेंगे। इस क्षेत्र को इतना अधिक विकसित किया जाएगा ताकि
ग्रीन जॉब्स की क्रिएशन हो सके। रोजगार बढ़ने के साथ पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
तो जीवन जीने लायक हो सकेगी धरती निदेशक स्किल एजुकेशन डॉ. बिस्बाजीत साहा ने
प्रिंसिपल को लिंक जारी कर पांच-पांच छात्रों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
इस कार्य को 15 जनवरी तक पूरा करना होगा। क्लाइमेट चेंज से जुड़े मुद्दों के लिए प्रेरित करने,
इसके लिए ग्रीन टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करने, इंटर्नशिप उपलब्ध कराने और प्रोटोटाइप बनाने के लिए
ग्लोबल लीडर्स (CBSE) की मदद लेना भी इसमें शामिल है। वरिष्ठ शिक्षक विवेक अवस्थी ने बताया कि
इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण मित्र बनाना है ताकि वे भविष्य के लिए सुरक्षित टेक्नोलॉजी खोज सकें।
