Lover:खुदकुशी की धमकी देकर मनचले युवक ने युवती से मंदिर में रचाई शादी, अब घर से हुए फरार…
lover: उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली एक युवती ने गोरखपुर के सहजनवां के रहने वाले युवक से उसकी
खुदकुशी करने की जिद पर विवश होकर मंदिर में शादी कर ली थी।
शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक था लेकिन बाद में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने
मायके आकर रहने लगी थी। वहीं जब वह दोबारा ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति फरार हो गया है।
देवरिया के रामपुर थाना क्षेत्र के एक युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई
थो जो ट्रक चलाता था। फोन पर बातचीत के दौरान युवक शादी के लिए जिद करने लगा।
वह कहता था कि अगर शादी नहीं करोगी तो ट्रेन से कटकर जान दे देगा।
इस पर युवती शादी के लिए तैयार हो गई और 25 जूलाई 2021 को तरकुलहा मंदिर में शादी संपन्न हो गई।
कुछ दिनों तक तो सब ठीक था लेकिन बाद में युवक और उसके परिजन दहेज के लिए युवती को परेशान करने लगे।
बीती दिवाली के दिन युवक ने भूत प्रेत का नाटक करके पत्नी को पीटने लगा।
इसके बाद युवती परेशान होकर देवरिया अपने मायके आकर रहने लगी।
इसी महीने जब वह दोबारा अपने ससुराल पहुंचो तो पता चला कि उसका पति घर से फरार है। युवती ने सहजनवां
पुलिस को पति आकाश और ससुराल पक्ष पर धारा 498ए, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
