rail track:पनियहवा पिकेट के समीप टूटी रेल ट्रैक,सिपाही की सक्रियता से भीषण दुर्घटना से बची रेलवे
कुशीनगर : गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड पर हनुमानगंज थाने के सिपाही की सक्रियता से
एक बड़ी दुर्घटना घटित होने से उस समय बच गई जब सिपाही टहलते समय पनियहवा पिकेट के
समीप टूटी हुई रेल ट्रैक को देख लिया हनुमानगंज थाने की एक सिपाही की सूचना पर
रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटी हुई रेल ट्रैक की मरम्मत ।
यह कर आधे घंटे के अंदर रेल यातायात को बहाल किया घटना सुबह 9 बजे गुरुवार के दिन की बताई जाती है।
गनीमत रही कि आनंदबिहार से चलकर मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्त क्रांति एक्सप्रेस सकुशल गुजर गई थी।
गुरुवार की सुबह इस रेलखंड के पनियहवा तथा बाल्मीकि नगर के बीच पनियहवा रेलवे स्टेशन से
पूरब होम सिग्नल के आगे वाक मॉर्निंग करने निकले एक कांस्टेबल उमाशंकर यादव ने रेलवे लाइन के नीचे
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे। उनसे कांस्टेबल में पूछा तो उन लोगों ने बताया कि
इसके सामने रेलवे ट्रैक चटक गई है। तत्परता और सतर्कता दिखाते कांस्टेबल उमाशंकर यादव ने
इसकी सूचना सबसे पहले पनियहवा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दिया लेकिन उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं
किए जाने पर इसकी सूचना जीआरपी तथा आरपीएफ के जवानों को दिया।
जिन लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना इंजीनियरिंग विभाग को दिया।
इंजीनियरिंग विभाग की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने तत्काल ट्रेनों के आवागमन रोक दिया
क्योंकि उस समय 9:40 पर कामाख्या एक्सप्रेस बिहार जाने के लिए ट्रैक(rail track) पर आ रही थी
और मौके से पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए.
रेलवे ट्रैक(rail track) को आधे घंटे के अंदर की किया तब जाकर 2 घंटे बाद
इस रेलखंड पर सकुशल कामाख्या एक्सप्रेस के गुजरने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
ज्ञात हो कि इस रेलखंड पर रेलवे प्रशासन ने 3 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन समेत कई
एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया है। जिसका मुख्य वजह घने कुहासा बताया जाता है।
Riporat:M. Aasif
