activate verizon sim card:इन आसान तरीकों से फोन में एक्टिवेट कर सकते हैं 5G, जानिए किन शहरों में मिल रहा Jio और Airtel का नेटवर्क
activate verizon sim card: लंबे इंतजार के बाद अब भारत में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं
और कुछ शहरों में यह सर्विस लाइव हो गई है। फिलहाल टेलीकाम कंपनी एयरटेल और जियो के यूजर्स इस सेवा का
लाभ उठा सकते हैं। हालांकि 5जी सेवा का लाभ उठाने के लिए 5जी फोन का होना भी जरूरी है।
हालांकि जियो और एयरटेल दोनों ने पुष्टि की है कि 5जी सेवाओं का उपयोग करने के लिए
नया सिम कार्ड खरीदना जरूरी नहीं है, मगर 4जी सिम अपडेट होना चाहिए।
activate verizon sim card जियो में ऐसे करें एक्टिवेट
JIO 5G जियो ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट भी अपडेट कर दी है, जिस पर 5जी सर्विस मिलने वाली है।
वनप्लस, सैमसंग, ओप्पो के स्मार्टफोन की लिस्ट जारी हो चुकी है, जिस पर 5जी सर्विस मिलने वाली है।
जियो की 5जी ट्रायल सर्विस फिलहाल इनविटेशन पर चुनिंदा उपभोक्ताओं को मिल रही है,
यानी मौजूदा जियो उपभोक्ताओं में से कुछ खास को ही इस सेवा का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5जी सेवाएं पहुंचा देगी।जियो ट्रू 5जी वेलकम आफर के तहत
यूजर्स को एक जीबीपीएस से ज्यादा स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलेगा
अगर आपके इलाके में जियो 5जी सर्विस शुरू हो गई है, तो फिर ऐसे फोन में एक्टिवेट कर सकते हैं :
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर ‘सेटिंग’ एप को ओपन करें।
इसके बाद, ‘मोबाइल नेटवर्क’ में जाएं और सिम को चुनें, जिसमें आप 5जी एक्टिवेट करना चाहते हैं।
यहां पर आपको प्रेफर्ड नेटवर्क टाइप का विकल्प चुनना होगा। फिर इसके 5जी नेटवर्क टाइप चुनें।
यदि 5जी आपके क्षेत्र में शुरू हो गया है, तो फिर अगले कुछ मिनटों में स्टेटस बार पर 5जी साइन दिखने लगेगा।
जियो के मुताबिक , जियो वेलकम आफर के तहत यूजर्स को अपना मौजूदा जियो सिम नहीं बदलना होगा।
बस उसका मोबाइल 5जी होना चाहिए। जियो ट्रू 5जी सर्विस आटोमैटिक अपग्रेड हो जाएगी।
activate verizon sim card एयरटेल 5जी को कैसे करें एक्टिवेट
Airtel 5G एयरटेल की 5जी सेवा इस समय दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, गुरुग्राम, पानीपत,
वाराणसी, पटना, नागपुर, सिलीगुड़ी आदि में मिल रही है। यूजर्स अपने
आसपास 5जी नेटवर्क की उपलब्धता को जांचने के लिए एयरटेल थैंक्स एप की मदद ले सकते हैं।
आप अपने स्मार्टफोन पर एयरटेल 5जी इस तरह एक्टिव कर सकते हैं :
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर 5जी एक्टिव करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं।
यहां आपको कनेक्शंस या फिर मोबाइल नेटवर्क विकल्प दिखाई देगा।
इस विकल्प में जाने पर नेटवर्क मोड को 5जी/4जी/3जी/2जी चुनने का विकल्प दिखाई देगा।
अगर आपके एरिया में 5जी शुरू हो गई है, तो फिर 5जी सलेक्ट करने पर
आटोमैटिक 5जी शुरू हो जाएगी। आपके स्मार्टफोन पर 5जी का लोगो दिखाई देने लगेगा।
बता दें कि वोडाफोन-आइडिया ने अपने 5जी की शुरुआत अभी नहीं की है,
इसलिए वोडाफोन-आइडिया यूजर को अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
आइफोन में 5जी
भारत में एपल ने भी आइफोन एसई 2022, आइफोन 12, आइफोन 13 और आइफोन 14 सीरीज के लिए 5G का
सपोर्ट देना शुरू कर दिया है। इस सपोर्ट के बाद यूजर्स एयरटेल-जियो 5जी का एक्सपीरियंस आइफोन में कर
पाएंगे। आइफोन में आइओएस 16 बीटा प्रोग्राम के जरिए ही 5जी सर्विस को इनेबल कर सकते हैं।
एपल ने आइओएस 16.2 अपडेट जारी कर दिया है। बीटा प्रोग्राम में एनरोल करने लिए एपल आइडी का होना जरूरी
है। फोन में आइओएस 16 बीटा अपडेट के बाद आप 5जी को इनेबल कर सकते हैं।
इसके लिए आइफोन की सेटिंग में जाना होगा। फिर सेटिंग मेन्यू में ‘सेलुलर ’का विकल्प दिखाई देगा।
उस पर क्लिक करें। फिर सेलुलर डाटा आप्शन पर क्लिक करें। अब आपको वायस ऐंड डाटा सेटिंग के अंदर
5जी आटो और 5जी आन का विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद आप आइफोन पर 5जी का उपयोग कर पाएंगे।
फोन के हिसाब से ऐसे करें सेटिंग
गूगल पिक्सल/स्टाक एंड्रायड फोन सेटिंग: नेटवर्क और इंटरनेट> सिम> नेटवर्क टाइप > 5जी को सलेक्ट करें।
सैमसंग स्मार्टफोन सेटिंग> कनेक्शन> मोबाइल नेटवर्क> नेटवर्क मोड> 5जी/एलटीई/3जी/2जी (आटोकनेक्ट) चुनें।
वनप्लस सेटिंग्स> वाई-फाई और नेटवर्क> सिम और नेटवर्क> नेटवर्क टाइप> 2जी/3जी/4जी/5जी (आटोमैटिक) सलेक्ट करें।
ओप्पो/रियलमी
सेटिंग्स > कनेक्शन और शेयरिंग> सिम 1 या सिम 2 पर टैप करें> नेटवर्क टाइप> 2जी/3जी/4जी/5जी
(आटोमैटिक) चुनें। वीवो/आइकू सेटिंग्स > सिम 1 या सिम 2 पर टैप करें> मोबाइल नेटवर्क> नेटवर्क मोड> 5जी मोड
चुनें। शाओमी/पोको सेटिंग्स > सिम कार्ड और मोबाइल नेटवर्क> नेटवर्क टाइप> 5जी को चुनें।
