कुशीनगर :समाचार पत्र कम्प्यूटर जगत का असर,पटरी व्यवसाई के उत्पीड़न का अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मौके पहुंचकर व्यापारियों से की बातचीत
कुशीनगर : खड्डा तहसील थाना क्षेत्र हनुमानगंज के नवसृजित नगर पंचायत के छितौनी बाजार में बाजार के
खाते की भूमि पर सब्जी बेचने वाले दुकानदार पटरी व्यवसाई कई पीढ़ियों से व्यवसाय कर अपने परिवार का
पालन पोषण करते चले आ रहे थे जिस खबर को प्रकाशित किया था बताते चलें कि बीते शुक्रवार को पटरी व्यवसायियों
ने खड्डा तहसील में उपस्थित होकर उप जिला अधिकारी महोदय का इंतजार करते करते थक गए
उसके बाद खड्डा पेशकार को अपना ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी आज दिन रविवार को सभी
पटरी व्यवसाय बाजार की भूमि पर इकट्ठा होकर धरने पर बैठ गए समाचार का संज्ञान लेते हुए
नगर पंचायत छितौनी के ईओ देवेश कुमार मिश्रा क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडे मौके अस्थल पर पहुंचकर
व्यापारियों से बातचीत करते हुए व्यापारियों को कहा गया कि चुनाव का समय चल रहा है
चुनाव खत्म होने के बाद इस पर विचार विमर्श कर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा लेकिन वही व्यापारियों का कहना है
कि पूर्व में रहे उप जिला अधिकारी अरविंद कुमार ने अतिक्रमण साफ करा कर हम पटरी व्यवसायियों को जगह
दिया गया था व्यवसाय करने के लिए लेकिन उस समय कोई उचित ठोस कदम नहीं उठाया गया था
जिसके कारण आज पटरी व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
तो वही सब्जियां खराब हो चली है बेकार हो चुकी हैं केवल आश्वासन इसी तरह मिलता रहा तो हम पटरी व्यवसाई
आखिर कहां जाएंगे हमारे बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा यह बहुत बड़ी समस्या है
पटरी व्यवसायियों का कहना है कि समाचार चलने के बाद नगर पंचायत प्रशासन वह क्षेत्रीय विधायक हरकत में आए
लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और केवल आश्वासन ही आश्वासन मिला कि जैसे
आप लोग अपना व्यवसाय करते चले आ रहे हैं उसी तरह सभी व्यवसायि व्यवसाय करें नगर पंचायत का चुनाव खत्म
होने के बाद सभी व्यापारी नगर पंचायत बोर्ड मीटिंग में बैठक कर इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा
पटरी व्यवसायियों का यह भी कहना है कि जो बड़े व्यापारी हैं
हम छोटे व्यवसायियों को इस बाजार से हटाना चाहते हैं यदि समय रहते उचित कार्यवाही नहीं हुआ
तो छितौनी का बाजार तो टूटेगा ही साथ में हम पटरी व्यवसाई सड़क पर आ जाएंगे।
Riport: M. Aashif
