Blackmail:बर्थडे पर लड़की को Kiss करते हुए ली सेल्फी, वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Blackmail:बर्थडे पर लड़की को Kiss करते हुए ली सेल्फी, वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया… 

blackmail: महाराष्ट्र के मुंबई में सेल्फी के जरिए ब्लैकमेल कर लड़की का कई बार रेप करने का मामला

सामने आया है। पुलिस ने इस केस में 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक,

पीड़ित लड़की और लड़का एक-दूसरे को जानते हैं। लड़के ने 10 अक्टूबर को

बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में लड़की का जन्मदिन मनाने के दौरान उसे चूमते हुए एक सेल्फी ली थी।

खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘इस सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर

आरोपी ने 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

यह मामला तब सामने आया जब आरोपी लड़की के कॉलेज पहुंचा

और साथ चलने से लड़की के इनकार करने के बाद उसके साथ मारपीट की।’

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पीड़िता की एक दोस्त ने मारपीट की जानकारी उसके माता-पिता को दी।

इसके बारे में पूछे जाने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई,

जिसके बाद उसके परिजन खेरवाड़ी पुलिस थाने पहुंचे। चूंकि, यह घटना कार्टर रोड पर हुई थी,

जो खार पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मामला हमें ट्रांसफर कर दिया गया था।’

बाल सुधार गृह भेजा गया आरोपी

ऑफिसर ने बताया कि आरोपी किशोर को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया।

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और

यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया

गया। खार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि आरोपी को डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related