industry: बड़े पर्दे पर फिर चलेगा ‘राज-सिमरन’ का जादू, अब शाहरुख संग फिल्म करेंगी काजोल? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Actress: बड़े पर्दे पर फिर चलेगा ‘राज-सिमरन’ का जादू, अब शाहरुख संग फिल्म करेंगी काजोल? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

actress: इंडस्ट्री में तमाम एक्टर्स फिल्में करते हैं, सबकी अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग भी होती है

लेकिन इन फिल्मों की कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जिनको फैन्स देखते नहीं थकते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

बॉलीवुड की इन आइकॉनिक जोड़ियों की बात करें तो शर्तिया तौर पर एक नाम

शाहरुख खान और काजोल (Shah Rukh Khan Kajol) का जरूर लिया जाएगा.

शाहरुख और काजोल को कई साल पहले, रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ (Dilwale) में साथ देखा गया था.

इसके बाद से फैन्स इन दोनों कलाकारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शाहरुख खान के साथ काजोल अगली फिल्म कब करेंगी, फैन्स का

इंतजार कब खत्म होगा, एक्ट्रेस (actress) ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है…

बड़े पर्दे पर फिर चलेगा ‘राज-सिमरन’ का जादू?

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhaniya le Jaayenge) एक ऐसी रोमांटिक फिल्म है,

जिसे सलनों बाद आज भी पसंद किया जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह फिल्म के लीड

कपल, ‘राज-सिमरन’ (Raj Simran) के बीच की केमिस्ट्री है. राज यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और

सिमरन यानी काजोल (Kajol) बेहद पॉपुलर हैं और अब फैन्स इन्हें एक फिल्म में साथ काम करते हुए देखना चाहते

हैं. ऐसा हो सकता है कि जल्द काजोल और एसआरके एक साथ काम कर पाएं.

SRK संग फिल्म करने पर ऐसा बोलीं Kajol

दरअसल, फिल्म प्रमोशन्स के दौरान काजोल से यह पूछा गया कि क्या वो एक बार फिर

शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे और अगर हां, तो फैन्स उन दोनों को एक फिल्म में कब साथ देख सकेंगे.

इसपर काजोल ने कहा कि फिलहाल तो ऐसा कोई प्लान नहीं है, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है,

शायद पहले शाहरुख से इस बारे में पूछना चाहिए. काजोल कहती हैं

कि अभी तो कोई स्क्रिप्ट उनके सामने नहीं है लेकिन आगे, वो जरूर शाहरुख के साथ काम करना चाहेंगीं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related