fog: कोहरे में कैसे सुरक्षित गाड़ी चलाएं? UP पुलिस ने बताए ये आसान सेफ्टी टिप्स
fog: सर्दियों के मौसम शुरू हो चुके हैं। कहीं-कहीं देर रात या फिर सुबह-सुबह कोहरे भी पड़ने लगे हैं,
जिससे गाड़ी चलाते समय विजिबिलिटी कम हो जाती है। कोहरे में रोड एक्सिडेंट की सूचना अधिक मिलती है।
इसलिए, यूपी ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी चलाने वालों के लिए कुछ
आसान सेफ्टी टिप्स दिए हैं, जिसको सभी पालन करना चाहिए।
यूपी पुलिस ने ट्वीट कर दिए सेफ्टी टिप्स
यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की है। जिसमें लिखा है कि
कोहरा के समय दृश्यता कम होती है अतः वाहन को सावधानी एवं धीमी गति से चलायें, सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा करें। @dgpup @Uppolice @112UttarPradesh @dubey_ips @News18UP @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @DDNational pic.twitter.com/0nwciChhmH
— UP Traffic Police (@uptrafficpolice) December 6, 2022
कोहरे की वजह से दृष्यता कम होने के कारण दूर तक के वाहन एवं रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता है।
अत: वाहन को सावधानी पूर्वक एवं धीमी गति में चलायें। सावधानी
बरतें, सुखद एवं सुरक्षित यात्रा करें। यातायात निदेशालय उप्र.।
यूपी पुलिस ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि कोहरा के समय दृश्यता कम होती है
अतः वाहन को सावधानी एवं धीमी गति से चलायें, सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा करें।
कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरूर फॉलो करें ये टिप्स
अपनी लेन में चलें: कोहरे के दौरान निर्धारित से कम गति में ही वाहन चलाना बेहतर है।
इससे भी जरूरी है कि आप अपनी लेन में वाहन चलाएं। बार-बार लेन बदलने से पीछे से आने वाले
वाहन चालक भ्रमित हो सकते हैं, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है।
हेडलाइट को हाईबीम में न रखें: कोहरे के समय गाड़ी चलाते समय गाड़ी की हेडलाइट को लो
बीम में रखनी चाहिए, इससे सामने की विजिबिलिटी थोड़ी बेहतर रहती है।
डिफॉगर ऑन रखें : कोहरे में कार चलाने के दौरान डिफॉगर ऑन रखें, ये शीशे के तापमान को बढ़ा देते हैं,
इस वजह से उन पर धुंध नहीं जमती। आगे वाले शीशों पर अंदर की तरफ से जमने वाली धुंध को कार के हीटर
और एयर वेंटिलेशन मोड को बदलकर हटाया जा सकता है। इसके अलावा
शीशा साफ करने के लिए कपड़ा साथ लेकर चलना भी अच्छा रहता है।
इमरजेंसी के दौरान हाइवे पर काम आएगा ये नंबर: फोरलेन (नेशनल हाइवे) पर यात्र के दौरान टोल फ्री नंबर
1033 को जरूर याद रखें। किसी भी आपात स्थिति में यह नंबर आपकी बड़ी मदद करेगा।
पहले हर क्षेत्र का टोल फ्री नंबर अलग-अलग नंबर होता था, जिसे याद रखना मुश्किल होता था।
इसकी वजह से किसी भी दुर्घटना या परेशानी में मदद मांग पाना संभव नहीं हो पाता था।
