Busted:झाड़ियों में ही चलाने लगे देह व्यापार, पुलिस ने मौके पर तीन महिलाओं और एक शख्स को दबोचा…
busted: अक्सर होटल या ऐसी किसी जगह पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होता रहा है,
लेकिन इस बार चौंकाने वाला मामला सामने आया है. झाड़ियों में ही देह व्यापार किया जा रहा था.
कुछ महिलाएं हाईवे के पास ग्राहक के साथ पकड़ी गई हैं. जबकि एक शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एमएसपी थिएटर के पास का ये मामला है.
थिएटर के पास काफी झाड़ियाँ हैं. और थोड़ी आड़ मिलती है.
इसी का फायदा उठाकर झाड़ियों में देह व्यापार का धंधा चलाया जाने लगा.
ऐसा काफी समय से किया जा रहा है. झाड़ियों में ही ग्राहकों को बुलाया जाता था.
पुलिस को इसकी सूचना मिली. पुलिस ने छापा मारा और मौके से तीन महिलाओं और एक शख्स को रंगे हाथ पकड़ लिया.
पुलिस ने बताया कि पहले यहां महिला अधिकारी को भेजा गया,
इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों को भेजा गया. जिन्होंने इन्हें अरेस्ट कर लिया.
महिलाओं से आपत्तिजनक सामग्री और नकद रुपये भी बरामद किये गए हैं.
थाना डिवीजन नंबर 2 में इन महिलाओं और पकड़े गये शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
