income tax returns: क्या आपने भी की है ये गलती? तो घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस,जान लीजिए

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

income tax returns: क्या आपने भी की है ये गलती? तो घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस,जान लीजिए

income tax returns: अगर आप भी टैक्स भरते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है.

आपकी एक गलती के कारण आपको टैक्स विभाग का नोटिस आ सकता है

- Advertisement -
- Advertisement -

दरअसल, सरकार आपके सभी वित्तीय लेन-देन पर नजर रखती है.

अगर आप एक लिमिट से ज्यादा कैश लेन-देन करते हैं तो आपको इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आ सकता है.

दरअसल, इनकम टैक्स विभाग को बैंक, म्यूचुअल फंड, ब्रोकरेज हाउस और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार के पास अगर

कोई बड़े कैश ट्रांजैक्शन करता है तो जानकारी देनी पड़ती है. ऐसे में, अगर आप भी डिजिटल की बजाय

कैश ट्रांजैक्शन ज्यादा करते हैं तो आप गलती कर रहे हैं. आइए जानते हैं

कुछ ऐसे कैश ट्रांजैक्शन के बारे में जिससे आपको इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आ सकता है.

1. प्रॉपर्टी की खरीदारी पर दें ध्यान

अगर आप 30 लाख या इससे ज्यादा वैल्यू की प्रॉपर्टी कैश में खरीदते या बेचते हैं

तो आपको इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी जाएगी. ऐसे में आयकर विभाग

आपसे इसकी पूछताछ कर सकता है. आपसे आपके इस कैश के सोर्स की भी जानकारी ली जा सकती है.

2. Credit Card बिल का पेमेंट देखें

अगर आप क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का बिल भी कैश में जमा करते हैं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं.

अगर आप एक बार में, क्रेडिट कार्ड का बिल 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश में जमा करते हैं

तो आयकर विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है. अगर आप एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से ज्यादा का

क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कैश में करते हैं तो आपको उसका सोर्स भी देना होगा.

शेयर और म्यूचुअल फंड की खरीद बताएं

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या म्यूचुअल फंड, डिबेंचर और बॉन्ड में बड़ी मात्रा में कैश लेन-देन करते हैं

तो सतर्क हो जाएं. एक वित्त वर्ष में इनमें 10 लाख रुपये से ज्यादा निवेश

करने पर आपको इनकम टैक्स (income tax returns) विभाग का नोटिस मिल सकता है.

FD में कैश में डिपॉजिट बताएं

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में साल में 10 लाख रुपये से अधिक पैसे जमा करते हैं

तो इनकम टैक्स विभाग आपसे इन पैसों के सोर्स की जानकारी मांग सकता है.

आप डिजिटल तरीके से ही पैसों को FD में जमा करें, ताकि इनकम टैक्स विभाग के

पास आपके ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड रहेगा और आपको दिक्कत नहीं होगी.

बैंक अकाउंट में कैश जमा न करें

जिस तरह फिक्स्ड डिपॉजिट में साल में 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा कैश जमा करते हैं

तो आपसे पूछताछ हो सकती है. इसके अलावा अगर आपने किसी बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक में साल भर में 10 लाख या

इससे ज्यादा की रकम कैश में जमा की तो आप इनकम टैक्स विभाग के रडार पर आ जाएंगे.

ऐसे में, कोई भी रकम जमा करना हो तो ऑनलाइन करें ताकि विभाग को आपकी लेन-देन का पता हो.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...